लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : इंदौर में एक दिन में रिकॉर्ड 595 मरीज मिले, संक्रमण दर 11 प्रतिशत के पार

By भाषा | Updated: December 2, 2020 12:00 IST

Open in App

इंदौर, दो दिसंबर मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित इंदौर जिले में पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण के 595 नये मामले सामने आए हैं। यह पिछले आठ महीने में एक ही दिन में मरीजों की सर्वाधिक तादाद है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया, "जांच के दौरान मंगलवार को 5,274 में से 595 नमूनों में संक्रमण की पुष्टि हुई।’’

अधिकारियों ने बताया कि इन नये मामलों के साथ ही जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 43,286 हो गई है। वहीं 767 मरीजों की मौत हो चुकी है।

ताजा आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि जिले में कोविड-19 की दैनिक संक्रमण दर बढ़कर 11.28 प्रतिशत पर पहुंच गई है। जिले में कोविड-19 से मृत्यु दर 1.77 प्रतिशत है जो 1.45 प्रतिशत के मौजूदा राष्ट्रीय औसत से ज्यादा है।

अधिकारियों ने बताया कि जिले में फिलहाल कोरोना वायरस संक्रमण के 4,556 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। इनमें घरों में पृथक-वास में रखे गये मरीज शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 37,963 लोग इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हो गए हैं। करीब 35 लाख की आबादी वाले जिले में कोविड-19 के प्रकोप की शुरूआत 24 मार्च से हुई, जब पहले चार मरीजों में महामारी की पुष्टि हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो