लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: भारत बायोटेक के दूसरे टीके का मानव पर परीक्षण फरवरी-मार्च में शुरू होगा

By भाषा | Updated: January 8, 2021 11:55 IST

Open in App

हैदराबाद, आठ जनवरी भारत बायोटेक ने कहा है कि कोरोना वायरस के खिलाफ उसके नए इंट्रानेजल एंटीडोट के लिए पहले चरण के क्लिनिकल परीक्षण इस वर्ष फरवरी-मार्च तक आरंभ होंगे।

‘इंट्रानेजल एंटीडोट’ नाक के जरिए दी जाने वाली संक्रमणरोधी दवा को कहा जाता है।

‘कोवैक्सीन’ के अलावा भारत बायोटेक एक और टीके के विकास के लिए काम कर रहा है जो एक ही खुराक में कोविड-19 से बचाव करेगा। इस टीके के विकास के लिए भारत बायोटेक वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन के साथ मिलकर काम कर रहा है।

टीका निर्माता कंपनी ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘बीबीवी154 (इंट्रानेजल कोविड-19 टीका) का क्लिनिकल परीक्षण से पहले का परीक्षण पूरा हो चुका है। ये अध्ययन अमेरिका तथा भारत में किए गए। मानव पर पहले चरण का क्लिनिकल परीक्षण फरवरी-मार्च 2021 तक शुरू होगा।’’

भारत बायोटेक ने बताया कि मानव पर पहले चरण का परीक्षण भारत में किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा