लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: औरंगाबाद में टीके लेने वाले स्वास्थ्यकर्मियों की संख्या बढ़ी

By भाषा | Updated: January 23, 2021 16:26 IST

Open in App

औरंगाबाद (महाराष्ट्र), 23 जनवरी महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में टीकाकरण अभियान के चौथे दिन 77.2 फीसदी स्वास्थ्य कर्मियों को टीके लगे जो कि पिछले सत्रों के मुकाबले अधिक है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि जिले में 10 केंद्रों पर शुक्रवार को 1,000 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था, जिसमें से 772 स्वास्थ्य कर्मियों को टीके लग गए। उन्होंने बताया कि 16 जनवरी को देशव्यापी टीकाकरण अभियान शुरू होने के पहले दिन 64.7 फीसदी स्वास्थ्य कर्मियों को टीके लगे थे जबकि दूसरे दिन यह घटकर 33.5 फीसदी हो गई। टीकाकरण में गिरावट दर्ज होने से उपजी चिंता को लेकर जिला कलेक्टर सुनील चव्हाण ने अभियान में शामिल कर्मियों के साथ इसके पीछे की वजह जानने के लिए बैठक की।

उन्होंने बताया कि जिले के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों समेत सिविल सर्जन डॉक्टर सुंदर कुलकर्णी और औरंगाबाद नगर निगम की स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर नीता पडालकर ने शुक्रवार को टीके लगवाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 22 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

भारतश्रीनिवास रामानुजन जयंती: गौरवशाली गणित परंपरा की नजीर

भारतमहाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव 2025ः ‘ट्रिपल इंजन’ के बाद से आम आदमी की बढ़ती अपेक्षाएं'

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 22 December 2025: आज ग्रह नक्षत्र इन 4 राशियों के लिए बेहद अनुकूल, जानें अपना राशिफल

भारतसंसद से सड़क तक टकराव?, कांग्रेस में दो सत्ता केंद्रों की चर्चा के निहितार्थ

भारत अधिक खबरें

भारतHoliday Calendar 2026: कब होगी त्योहारों की छुट्टी और कब बंद रहेंगे बैंक? जानिए साल 2026 की पूरी अवकाश सूची

भारतMaharashtra Local Body Polls Result: महायुति 214, एमवीए 49, भाजपा सबसे बड़ी पार्टी, जानें किस पार्टी को कितनी सीटें

भारतस्थानीय निकाय चुनावः 286 में से 212 सीट पर जीत?, अशोक चव्हाण बोले- भाजपा के 3,300 पार्षद निर्वाचित, जनवरी 2026 में 29 नगर निगमों चुनावों पर असर दिखेगा?

भारतबिहार में फाइनेंस कंपनियों के कर्ज से परेशान लोग आत्महत्या करने को मजबूर, पुलिस ने लिया गंभीरता से, ईओयू को दी कार्रवाई की जिम्मेदारी

भारतमुंबई निगम चुनावः नगर परिषद और पंचायत में करारी हार?, ठाकरे-पवार को छोड़ वीबीए-आरपीआई से गठजोड़ करेंगे राहुल गांधी?