लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : कामरूप मेट्रोपोलिटन जिले में वाहनों के लिए सम-विषम व्यवस्था लागू होगी

By भाषा | Updated: May 12, 2021 20:24 IST

Open in App

गुवाहाटी, 12 मई महामारी के बीच सड़क पर गाड़ियों की संख्या घटाने और लोगों को बाहर निकलने से रोकने के लिए कामरूप मेट्रोपोलिटन जिला प्रशासन बृहस्पतिवार से सभी वाहनों के लिए सम-विषम व्यवस्था को लागू करेगा। एक आधिकारिक आदेश में ऐसा कहा गया है।

सरकार द्वारा बुधवार को की गयी घोषणा के तहत बृहस्पतिवार से पंजीकरण के विषम संख्या वाले वाहनों को 13,15,17,19,21,23 और 25 मई को आवाजाही की अनुमति होगी।

इसी तरह जिन गाड़ियों की पंजीकरण संख्या का अंतिम नंबर 0, 2, 4, 6 और 8 होगा उन्हें 14, 16, 18, 20, 22, 24 और 26 मई को आवाजाही की अनुमति होगी।

पाबंदी केवल सुबह पांच बजे से दोपहर दो बजे तक लागू होगी क्योंकि इसके बाद कर्फ्यू लागू होगा। कामरूप मेट्रोपोलिटन जिले में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के कारण यह कदम उठाया गया है। गुवाहाटी इसी जिले में आता है।

आदेश में कहा गया, ‘‘हालांकि यह पाबंदी सरकारी वाहनों, पानी के टैंकरों, दूध लाने-ले जाने वाले वाहनों, एंबुलेंसों, एलपीजी वितरण वैन, कोविड-19 ड्यूटी के लिए किराये पर ली गयी गाड़ियों पर लागू नहीं होगी।’’

राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलने वाले वाहनों पर भी यह आदेश लागू नहीं होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र