लाइव न्यूज़ :

लद्दाख में कोविड-19 से दो और लोगों की मौत, 235 नए मामले

By भाषा | Updated: May 27, 2021 11:58 IST

Open in App

लेह, 27 मई लद्दाख में कोविड-19 से दो और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 181 हो गई। वहीं 235 और नए मामले सामने आने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 18,045 हो गई।

अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि लेह और करगिल में एक-एक व्यक्ति की मौत संक्रमण से हुई है।

उन्होंने बताया कि अभी तक लेह में संक्रमण से 132 और करगिल में 49 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है।

स्वास्थ्य बुलेटिन का हवाला देते हुए अधिकारियों ने बताया कि 235 नए मामलों में से 196 मामले लेह और 39 मामले करगिल में सामने आए।

उन्होंने बताया कि केन्द्र शासित प्रदेश में 1,664 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जिनमें से लेह के 1,443 और करगिल के 221 लोग उपचाराधीन है।

अधिकारियों ने बताया कि 130 लोगों के ठीक होने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 16,200 हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित