लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: मात्र 25 दिन में संक्रमण के दैनिक मामले 20,000 से बढ़कर एक लाख पहुंचे

By भाषा | Updated: April 5, 2021 14:27 IST

Open in App

(पायल बनर्जी)

नयी दिल्ली, पांच अप्रैल भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के दैनिक मामले मात्र 25 दिन में 20,000 से बढ़कर एक लाख की संख्या पार कर चुके हैं, जबकि पिछले साल 17 सितंबर को दैनिक मामलों के उस समय की अपनी चरम संख्या 97,894 पहुंचने में 76 दिन का समय लगा था। यह दर्शाता है कि यह संक्रमण अत्यंत तेजी से फैल रहा है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सोमवार के ताजा आंकड़ों के अनुसार भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के अब तक के सर्वाधिक 1,03,558 नए मामले सामने आए और इसी के साथ देशभर में अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,25,89,067 हो गई।

महाराष्ट्र में सर्वाधिक नए मामले दर्ज किए गए। महाराष्ट्र में 57,074 मामले सामने आए, जो सोमवार को देश भर में सामने आए नए मामलों का 55.11 प्रतिशत है। इसके बाद छत्तीसगढ़ में 5,250 और कर्नाटक में 4,553 नए मामले सामने आए।

महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश और पंजाब में दैनिक नए मामलों की संख्या तेजी से बढ़ी है और पिछले 24 घंटे में देशभर में नए मामलों में से 81.90 प्रतिशत मामले इन्हीं राज्यों में सामने आए हैं।

देश में 14 दिसंबर के बाद से मामलों में दैनिक बढ़ोतरी की संख्या 30,000 से कम हो गई थी और इस साल दो फरवरी को 8,635 नए मामले सामने आए थे जो अब तक इस साल सामने आए सबसे कम दैनिक मामले हैं।

आंकड़ों के अनुसार देश में अभी 7,41,830 संक्रमित लोग उपचाराधीन हैं, जो देश में संक्रमण के कुल मामलों का 5.89 प्रतिशत है, जबकि संक्रमण के बाद लोगों के स्वस्थ होने की दर गिरकर 92.80 प्रतिशत रह गई है।

पिछले 24 घंटों में कुल उपचाराधीन मामलों की संख्या में 50,233 मामलों की बढ़ोतरी हुई है। देश में कुल उपचाराधीन मामलों के 75.88 प्रतिशत मामले महाराष्ट्र, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, केरल और पंजाब में दर्ज किए गए हैं। उपचाराधीन मामलों में से 58.23 प्रतिशत मामले केवल महाराष्ट्र में हैं।

उपचाराधीन मरीजों की सबसे कम संख्या (1,35,926)12 फरवरी को थी, जो कुल मामलों का 1.25 प्रतिशत थी।

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख रहे और 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार चले गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां