लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर में कोविड-19 से नौ लोगों की मौत, संक्रमण के 512 नये मामले सामने आये

By भाषा | Updated: November 4, 2020 20:40 IST

Open in App

श्रीनगर, चार नवंबर जम्मू कश्मीर में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 512 नये मामले सामने आये, ज​बकि पिछले 24 घंटे में नौ और मरीजों की मौत हो गयी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 96,700 हो गयी है। वहीं संक्रमण से मृतकों की कुल संख्या 1,511 पर पहुंच गई है।

उन्होंने बताया कि नये मामलों में 186 जम्मू मंडल से जबकि 326 मामले कश्मीर घाटी से हैं।

अधिकारियों ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में फिलहाल 5,935 संक्रमितों का उपचार चल रहा है। यहां अब तक 89,254 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं ।

इस बीच जम्मू कश्मीर में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड–19 के कारण नौ लोगों की मौत हो गयी। इनमें सात जम्मू संभाग के जबकि दो लोग कश्मीर घाटी के हैं।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos