कोविड-19 : इंदौर में गाड़ी पर बैठे-बैठे ही लोग लगवा रहे टीका, तीन केंद्र शुरू

By भाषा | Updated: June 1, 2021 14:27 IST2021-06-01T14:27:59+5:302021-06-01T14:27:59+5:30

Kovid-19: In Indore, people are getting vaccines while sitting on the car, three centers started | कोविड-19 : इंदौर में गाड़ी पर बैठे-बैठे ही लोग लगवा रहे टीका, तीन केंद्र शुरू

कोविड-19 : इंदौर में गाड़ी पर बैठे-बैठे ही लोग लगवा रहे टीका, तीन केंद्र शुरू

इंदौर (मध्य प्रदेश), एक जून कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण को रफ्तार देने के लिए प्रशासन ने मंगलवार से यहां तीन स्थानों पर विशेष केंद्र शुरू किए। इन केंद्रों में लोग अपनी गाड़ी पर बैठे-बैठे ही महामारी का टीका लगवा सकते हैं।

अधिकारियों ने बताया कि धन्वन्तरि "ड्राइव-इन" टीकाकरण केंद्र नेहरू स्टेडियम, दलाल बाग और कनकेश्वरी देवी मैदान पर शुरू किए गए।

उन्होंने बताया कि राज्य के जल संसाधन मंत्री और इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ने इन केंद्रों की औपचारिक शुरुआत की। इस अवसर पर स्थानीय लोकसभा सांसद शंकर लालवानी भी मौजूद थे।

अधिकारियों ने बताया कि 45 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोग तीनों केंद्रों में अपनी दोपहिया या चारपहिया गाड़ी में बैठे-बैठे कोविड-19 का टीका लगवा सकते हैं। इससे पहले, उनका मौके पर ही पंजीयन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि शहर के तीन अन्य स्थानों पर भी "ड्राइव-इन" टीकाकरण केंद्र शुरू किए जाने की योजना है।

गौरतलब है कि इंदौर, मध्य प्रदेश में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित जिला है। हालांकि, जिले में पखवाड़े भर के दौरान सरकारी आंकड़ों में महामारी के नये मामलों में सिलसिलेवार गिरावट देखी गई है।

आंकड़ों के मुताबिक, करीब 35 लाख की आबादी वाले जिले में 24 मार्च 2020 से लेकर अब तक महामारी के कुल 1,50,178 मरीज मिले हैं। इनमें से 1,343 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Kovid-19: In Indore, people are getting vaccines while sitting on the car, three centers started

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे