लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: इंदौर में 60 साल से ज्यादा उम्र के सभी लक्षित लोगों को मिला टीके का पहला "रक्षा कवच"

By भाषा | Updated: July 28, 2021 20:43 IST

Open in App

इंदौर, 28 जुलाई मध्य प्रदेश में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित इंदौर जिले ने महामारी के खिलाफ टीकाकरण का अहम पड़ाव पार कर लिया है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक करीब चार महीनों के अभियान के बाद जिले में 60 साल से ज्यादा उम्र वाले सभी लक्षित लोगों को टीके की पहली खुराक दे दी गई है।

जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. तरुण गुप्ता ने बुधवार को कहा, "हमने जिले में 60 साल से ज्यादा उम्र वाले 3,01,343 लोगों को महामारी का टीका लगाने का लक्ष्य तय करते हुए अप्रैल की शुरुआत में इनके टीकाकरण के अभियान का आगाज किया था। अब तक हम इस आयु वर्ग के 3,10,611 लोगों को टीके की पहली खुराक दे चुके हैं।"

उन्होंने कहा, "जिले के ज्यादातर वरिष्ठ नागरिकों को टीके का पहला रक्षा कवच मिल गया है। हम इस उपलब्धि से बेहद उत्साहित हैं।"

गुप्ता ने बताया कि जिले में सभी पात्र आयु वर्गों के कुल 28 लाख लक्षित लोगों में से लगभग 24 लाख व्यक्तियों को टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक करीब 35 लाख की आबादी वाले इंदौर जिले में अब तक कोविड-19 के लगभग 1.53 लाख मरीज मिले हैं। इनमें से 1,391 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है।

हालांकि, महामारी की दूसरी लहर के कमजोर पड़ने पर इन दिनों जिले में रोजाना मिलने वाले नए संक्रमितों की संख्या इकाई अंक पर सिमट गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत अधिक खबरें

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO