प.बंगाल में कोविड-19 से एक दिन में सबसे अधिक 117 मरीजों की मौत, 18,431 नये मामले
By भाषा | Updated: May 6, 2021 21:18 IST2021-05-06T21:18:39+5:302021-05-06T21:18:39+5:30

प.बंगाल में कोविड-19 से एक दिन में सबसे अधिक 117 मरीजों की मौत, 18,431 नये मामले
कोलकाता, छह मई पश्चिम बंगाल में कोविड-19 संक्रमण से 117 और मरीजों की मौत हो जाने से बृहस्पतिवार को राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 11,964 हो गई। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग की बुलेटिन में दी गई।
राज्य में कोविड-19 के एक दिन में रिकॉर्ड 18,431 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 9,35,066 हो गई।
बुलेटिन में कहा गया है कि पिछले 24 घंटे में 17,412 मरीज संक्रमण से ठीक हो गए जबकि उपचाराधीन मामलों की संख्या बढ़कर 1,22,774 हो गई।
पश्चिम बंगाल में बुधवार से 60,105 नमूनों की कोविड-19 जांच की गई है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।