लाइव न्यूज़ :

बंगाल में कोविड-19 से शनिवार को एकमात्र व्यक्ति की मौत हुई

By भाषा | Updated: February 13, 2021 22:31 IST

Open in App

कोलकाता, 13 फरवरी पश्चिम बंगाल में शनिवार को कोविड-19 से एकमात्र व्यक्ति की मौत हुई, जो अप्रैल 2020 के बाद न्यूनतम संख्या है। हालांकि, राज्य में इस महामारी से अब तक कुल 10,230 लोगों की मौत हुई है।

वहीं, स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शनिवार को 33,764 लोगों को कोविशील्ड टीका लगाया गया। अबतक राज्य में 4,95,845 लोगों को कोवैक्सीन टीका लगाया जा चुका है।

जलपाईगुड़ी में एक मरीज की मौत हुई और उसे अन्य बीमारी भी थी।

कोविड-19 के मरीजों की मौत में पिछले साल अप्रैल से लगातार वृद्धि हुई है और यह संख्या एक समय पर एक दिन में 65 मौतों तक पहुंच गई थी, लेकिन इस साल की शुरुआत से उसमें गिरावट आने लगी और यह संख्या 10 से नीचे तक आ गई।

स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार राज्य में 185 नए मामले सामने आए, जिससे संक्रमितों की कुल संख्या 5,72,405 हो गयी।

पिछले 24 घंटे में 257 मरीज ठीक हुए हैं, जिससे अबतक 5,58,015 लोग कोविड-19 संक्रमण से उबर चुके हैं। राज्य में इस रोग से स्वस्थ होने की दर 97.49 फीसद है।

राज्य में फिलहाल कोविड-19 के 4,160 मरीजों का इलाज चल रहा है ।

पिछले 24 घंटों में 22,055 नमूनों की जांच की गई है और अभी तक राज्य में कुल 82,78,163 नमूने जांचे गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत अधिक खबरें

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO