लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश में कोविड-19 से 31 से 50 साल के अधिक लोगों की हो रही है मौत

By भाषा | Updated: May 23, 2021 17:55 IST

Open in App

अमरावती, 23 मई आंध्रप्रदेश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर में 31-40-50 साल के उम्रवर्ग के लोगों की अधिक मृत्यु हो रही है। वहीं बच्चों एवं 60 साल से अधिक उम्र वर्ग में मृत्यु दर अपेक्षाकृत कम है।

राज्य में इस महामारी से 10,000 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। इस बीमारी से पहली मौत तीन अप्रैल, 2020 को हुई थी।

इस महामारी के फैलने के बाद से अब तक संपूर्ण मृत्युदर 0.65 फीसद रही है। जिन लोगों की मृत्यु हुई, उनमें 34.27 फीसद महिलाएं और 65.67 फीसद पुरूष थे।

राज्य सरकार द्वारा कराये गये मृत्यु ऑडिट में राज्य में पहली और दूसरी लहर में मृतक प्रतिशत और मृत्यु दर करीब- करीब समान ही रही। शहरी क्षेत्रों में करीब 50.4 फीसद और 49.6 फीसद मौत हुई।

देश में कोविड-19 के कारण हुई मौतों की संख्या के लिहाज से आंध्रप्रदेश 19वें नंबर पर है। पिछले साल की पहली लहर की तुलना में इस साल दूसरी लहर में 41-50 साल के उम्र वर्ग में मृत्युदर 5.96 फीसद बढ़कर 21.06 फीसद हो गयी। वैसे यहां संक्रमण दर 0.15 फीसद घटी।

पहली लहर की तुलना में इस साल दूसरी लहर में 31-40 साल के उम्र वर्ग में मृत्युदर 5.19 फीसद बढ़कर 11.13 फीसद हो गयी। वैसे यहां संक्रमणदर भी 1.16 फीसद बढ़ी। इसी तरह, 51-60 साल के उम्रवर्ग में मृत्युदर 2.04 फीसद बढ़ी। वैसे यहां संक्रमण दर भी 1.95 फीसद घटी।

जिन मरीजों की उम्र 61-70 साल थी, उनमें मृत्युदर 5.19 फीसद बढ़कर 11.13 फीसद हो गयी। संक्रमण दर भी 1.16 फीसद बढ़ी। राज्य में 71-80 साल के मरीजों में मृत्यु दर 4.9 फीसद घटकर 11.41 फीसद हो गयी। संक्रमण दर भी 0.71 फीसद घटी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं