कोविड-19 : 21 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में उपचाराधीन मामले एक हजार से कम

By भाषा | Updated: February 26, 2021 15:16 IST2021-02-26T15:16:58+5:302021-02-26T15:16:58+5:30

Kovid-19: In 21 States and Union Territories, under-trial cases less than one thousand | कोविड-19 : 21 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में उपचाराधीन मामले एक हजार से कम

कोविड-19 : 21 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में उपचाराधीन मामले एक हजार से कम

नयी दिल्ली, 26 फरवरी देश में 20 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से मौत का एक भी मामला सामने नहीं आया। वहीं 21 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेश में उपचाराधीन मामले एक हजार से कम हैं।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि देश में अभी 1,55,986 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 1.41 प्रतिशत है। कई राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेश में वायरस के नए मामले बढ़ने की वजह से इनमें बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

उसने कहा, ‘‘ हालांकि 21 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेश में उपचाराधीन मामले 1,000 से कम है।’’

आंकड़ों के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में 820, आंध्र प्रदेश में 611, ओडिशा में 609, गोवा में 531, उत्तराखंड में 491, बिहार में 478, झारखंड में 467, चंडीगढ़ में 279, हिमाचल प्रदेश में 244, पुडुचेरी में 196 लक्षद्वीप में 86, लद्दाख में 56, सिक्किम में 43, मणिपुर में 40 , त्रिपुरा में 32, मिजोरम में 27, मेघालय में 20, नगालैंड में 13, दमन एवं दीव तथा दादरा एवं नागर हवेली में पांच, अरुणाचल प्रदेश में तीन, अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में दो लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है।

आंकड़ों के अनुसार, 20 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेश दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, आंध्र प्रदेश, झारखंड, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, असम, लद्दाख, त्रिपुरा, मिजोरम, नागालैंड, मणिपुर, मेघालय, सिक्किम, दमन एवं दीव तथा दादरा एवं नागर हवेली, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में पिछले 24 घंटे में वायरस से मौत का एक भी मामला सामने नहीं आया।

इस बीच, देश में कुल 1.34 करोड़ से अधिक लोगों को कोविड-19 का टीका लग चुका है।

आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार सुबह सात बजे तक 2,78,915 सत्रों का आयोजन कर 1,34,72,643 लोगों को कोविड-19 के टीके लगाए जा चुके हैं। इनमें से 66,21,418 स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों (एचसीडब्ल्यू) को पहली खुराक और 20,32,994 स्वास्थ्य कर्मियों को दोनों खुराक दी जा चुकी है। वहीं अग्रिम मोर्चे पर तैनात 48,18,231 कर्मियों (एफएलडब्ल्यू) को पहली खुराक दी गई है।

देश में 13 फरवरी को टीके की दूसरी खुराक देनी शुरू की गई थी। पहली खुराक देने के 28 दिन बाद दूसरी खुराक दी जाती है। अग्रिम मोर्चे पर तैनात कर्मियों (एफएलडब्ल्यू) को दो फरवरी से टीके लगने शुरू हुए थे।

अब तक हुए टीकाकरण में नौ राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेश में 60 प्रतिशत से कम टीकाकरण हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Kovid-19: In 21 States and Union Territories, under-trial cases less than one thousand

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे