लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: बंगाल में सोमवार को टीकाकरण फिर शुरू, ‘कोविन पोर्टल’ में आई तकनीकी परेशानी

By भाषा | Updated: January 18, 2021 12:25 IST

Open in App

कोलकाता, 18 जनवरी पश्चिम बंगाल के 207 स्थलों पर सोमवार को कोविड-19 टीकाकरण अभियान एक बार फिर शुरू हुआ, जहां कोरोना वायरस के खिलाफ अभियान में अग्रिम मोर्चे पर तैनात अधिकतर कर्मियों को टीके लगाए जा रहे हैं।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अनेक स्थलों पर ‘कोविन पोर्टल’ में कुछ तकनीकी परेशानियां सामने आईं। इसके बाद स्वास्थ्य अधिकारियों ने दस्तावेजीकरण और आवंटन की प्रक्रिया हाथ से लिखकर पूरी की।

अधिकारी ने कहा, ‘‘ टीकाकरण अभियान सुबह करीब नौ बजे शुरू हुआ। हम उम्मीद कर रहे हैं, जो लोग पहले दिन नहीं आए वे आज आएंगे। जिन लोगों को एसएमएस संदेश भेजे गए थे, उनमें से अधिकतर लोग केन्द्र पहुंच चुके हैं। हरेक केन्द्र पर आज करीब 100 लोगों को टीके लगेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ ‘कोविन पोर्टल’ काम नहीं कर रहा है। हमें आवंटन, लाभार्थियों की सूची तैयार करने और संदेश भेजने में परेशानी हो रही है।’’

उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य अधिकारियों ने इससे निपटने के लिए चौबीस घंटे काम किया।

अधिकारी ने बताया कि पश्चिम बंगाल में शनिवार को 75.9 प्रतिशत टीकाकरण हुआ था, जहां चार जिलों में पंजीकृत सभी लोग टीका लगवाने पहुंचे थे। वहीं पांच जिलों में 90 प्रतिशत पंजीकृत लोगों ने टीका लगवाया।

राज्य में शनिवार को एईएफआई (टीकाकरण के बाद प्रतिकूल प्रभाव) के 14 मामले सामने आए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन