लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : इंदौर में सीरो सर्वेक्षण से जांची जाएगी नाबालिगों और बच्चों की प्रतिरोधक क्षमता

By भाषा | Updated: July 30, 2021 17:35 IST

Open in App

इंदौर, 30 जुलाई मध्य प्रदेश के इंदौर में कोविड-19 की तीसरी लहर के खतरे से निपटने की तैयारियों के बीच टीकाकरण के दायरे से बाहर 18 साल से कम उम्र के लोगों के बीच सीरो सर्वेक्षण कराया जाएगा।

अधिकारियों के मुताबिक सीरो सर्वेक्षण से पता चल सकेगा कि इस आयु वर्ग के लोगों में महामारी के खिलाफ प्रतिरोधक क्षमता का क्या स्तर है?

इंदौर संभाग के आयुक्त (राजस्व) पवन कुमार शर्मा ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया, "हफ्ते भर में शुरू होने वाले सीरो सर्वेक्षण के तहत हम शहर के 25 वॉर्डों में कुल 1,848 नाबालिगों और बच्चों के रक्त के नमूने लेंगे।"

उन्होंने बताया कि सीरो सर्वेक्षण को एक से छह साल, छह से नौ साल और नौ से 17 साल के तीन आयु वर्गों में बांटा गया है।

अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को ही कोविड-19 रोधी टीका लगाया जा रहा है।

अधिकारियों के मुताबिक महामारी के खिलाफ टीकाकरण की शुरुआत से पहले इंदौर में पिछले साल अगस्त में सभी आयु वर्गों के लोगों के बीच कराए गए सीरो सर्वेक्षण में महज 7.72 फीसद प्रतिभागियों में कोरोना वायरस के खिलाफ एंटीबॉडी मिली थीं।

गौरतलब है कि सीरो सर्वेक्षण में प्रतिभागी के रक्त के सीरम की जांच से पता लगाया जाता है कि अगर वह पिछले दिनों सार्स-सीओवी-2 (वह वायरस जिससे कोविड-19 फैलता है) के हमले का शिकार हुआ है, तो उसके रोग प्रतिरोधक तंत्र ने किस तरह प्रतिक्रिया दी है और उसके रक्त में इस वायरस के खिलाफ एंटीबॉडी विकसित हुई हैं या नहीं?

इंदौर, राज्य में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित जिला है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक

करीब 35 लाख की आबादी वाले जिले में अब तक महामारी के लगभग 1.53 लाख मरीज मिले हैं। इनमें से 1,391 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है।

जिले में कोविड-19 के प्रकोप की शुरुआत 24 मार्च 2020 से हुई, जब पहले चार मरीजों में महामारी की पुष्टि हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए