लाइव न्यूज़ :

कोविड 19 : आईएमए अध्यक्ष ने डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को समर्पित स्मारक का समर्थन किया

By भाषा | Updated: July 15, 2021 19:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 जुलाई कोविड-19 महामारी के दौरान अपनी सेवा देने वाले और ड्यूटी करते हुए प्राण गंवाने वाले डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों के सम्मान में राष्ट्रीय स्मारक बनाने के प्रस्ताव का आईएमए प्रमुख ने समर्थन किया है। यह जानकारी बृहस्पतिवार को एक थिंकटैंक ने दी।

गौरतलब है कि वर्ष 2020 की शुरुआत में उत्पन्न कोविड-19 महामारी से देश में अबतक बड़ी संख्या में डॉक्टर, नर्स और अग्रिम मोर्चे पर कार्यरत कर्मियों की मौत हुई है।

दिल्ली स्थित थिंक टैंक इंटिग्रेटेड हेल्थ ऐंड वेलविइंग (आईएचडब्ल्यू) काउंसिल ने यहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि स्मारक बनाने की मांग उनके द्वारा कोविड-19 महामारी की पहली लहर के दौरान धन्यवाद ज्ञापित करने की पहल के तहत शुरू की गई।

थिंक टैंक के प्रवक्ता ने दावा किया कि अब इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने भी इस पहल का समर्थन किया है।

आईएचडब्ल्यू कांउसिल द्वारा जारी बयान में आईएमए अध्यक्ष डॉ.जेए जयलाल को उद्धृत करते हुए कहा, ‘‘पिछले साल से ही कोविड-19 के खिलाफ वैश्विक स्तर पर युद्ध जैसी स्थिति है जिसे स्वास्थ्य कर्मी और अग्रिम मोर्चे के कर्मी लड़ रहे हैं। अग्रिम मोर्चे पर निस्वार्थ भाव और बिना थके काम करते हुए अबतक 1524 डॉक्टरों ने सर्वोच्च बलिदान दिया। ‘आभार स्मारक’ सभी डॉक्टरों, स्वास्थ्य कर्मियों और अन्य सभी अग्रिम मोर्च पर कार्यरत कर्मियों को श्रद्धांजलि होगी जो कोविड-19 के खिलाफ अग्रिम मोर्च पर लड़ाई की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल