लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : आईआईटी गुवाहाटी ने पराबैंगनी विकिरण आधारित उपकरण विकसित किया

By भाषा | Updated: June 16, 2021 20:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 जून गुवाहाटी स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) के अनुसंधानकर्ताओं ने घरों में छोटी चीजों को रोगाणुमुक्त बनाने के लिए ऊष्मा और पराबैंगनी विकिरण आधारित एक किफायती उपकरण विकसित किया है।

अनुसंधानकर्ताओं के इस कार्य से जुड़ी रिपोर्ट हाल में पत्रिका ‘एन्वायरन्मेंटल रिसर्च’ में प्रकाशित हुई है।

आईआईटी के जैव विज्ञान एवं जैव अभियांत्रिकी विभाग के प्रोफेसर ललित एम पांडेय ने कहा कि चीजों को रोगाणुमुक्त बनाने के लिए विकसित किए गए उपकरण में शुष्क ऊष्मा और पराबैंगनी विकिरण दोनों का संयुक्त रूप से इस्तेमाल किया जाता है।

उन्होंने कहा कि पराबैंगनी विकिरण सतहों पर मौजूद रोगाणुओं को खत्म करने में अधिक प्रभावी है तो वहीं ऊष्मा ऐसी जगहों से रोगाणुओं को खत्म करती है जहां पहुंच आसान नहीं होती।

पांडेय ने कहा कि इस उपकरण का इस्तेमाल मास्क, बटुआ, मुद्रा नोट, कलाई घड़ी और दैनिक इस्तेमाल की अन्य चीजों को रोगाणुमुक्त बनाने के लिए किया जा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

क्रिकेटदेखिए वीडियो, अंतिम ओवर ड्रामा और कैसे दिल्ली की टीम 1 रन से हारी, गुजरात ने पलटी बाजी?

क्रिकेटआखिर क्यों टीम को जीत दिलाकर नहीं लौटते?, मैच खत्म करने के बाद लौटते हैं विराट कोहली, सवाल पर भड़के बाबर आज़म?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया