लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: आईसीएसई ने 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा रद्द की, बाद में इम्तिहान का विकल्प भी वापस लिया

By भाषा | Updated: April 20, 2021 10:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 अप्रैल कोविड-19 महामारी की वजह से उत्पन्न स्थिति के मद्देनजर ‘‘द काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन्स’’ (सीआईएससीई) ने 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा को रद्द कर दिया और छात्रों के बाद में परीक्षा देने के विकल्प को भी वापस ले लिया।

बोर्ड के सचिव जेरी अराथून ने मंगलवार को इसकी घोषणा की।

पिछले हफ्ते, बोर्ड ने 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया था।

द काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन्स (सीआईएससीई) ने घोषणा की थी कि 10वीं कक्षा के छात्रों को बाद में परीक्षा देने या वैकल्पिक मानदंडों के आधार पर उनके मूल्यांकन करने का अवसर मिलेगा।

सीआईएससीई के सचिव और मुख्य कार्यकारी अधिकारी अराथून ने कहा, "देश में कोविड-19 महामारी की वर्तमान स्थिति को देखते हुए, सीआईएससीई ने 10वीं कक्षा की परीक्षा को रद्द करने का फैसला किया है। छात्रों के लिए पहले घोषित विकल्प वापस ले लिया गया है। हमारे छात्रों और शिक्षण संकाय की सुरक्षा और कल्याण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और हमारे लिए सबसे अधिक महत्त्वपूर्ण है।"

उन्होंने कहा , "हम कक्षा 10 के परिणाम घोषित करने के लिए एक निष्पक्ष मानदंड तैयार करने के वास्ते प्रतिबद्ध हैं। परिणाम घोषित करने की तारीख बाद में तय की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह