लाइव न्यूज़ :

ग्रेटर नोएडा में ऑक्सीजन संयंत्र वाला कोविड-19 अस्पताल खुला

By भाषा | Updated: May 7, 2021 01:32 IST

Open in App

नोएडा, छह मई उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले के ग्रेटर नोएडा में बृहस्पतिवार को कोविड-19 रोगियों के लिए 50 बिस्तरों वाला एक निजी अस्पताल शुरू हुआ, जिसके पास अपना खुद का ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र है।

अस्पताल ने यह जानकारी दी।

गौतम बुद्ध नगर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कोरोना वायरस से बुरी तरह प्रभावित जिलों में से एक है, जहां आधिकारिक रूप से 261 रोगियों की मौत की पुष्टि हो चुकी है जबकि उपचाराधीन रोगियों की संख्या 8,300 से अधिक है।

एक बयान में कहा गया है कि मल्टी-स्पेशलिटी एस्क्लेपियस अस्पताल ग्रेटर नोएडा के हल्दोनी मोड़ पर स्थित है, जिसमें गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद और दिल्ली के मरीजों को भर्ती किया जा रहा है।

अस्पताल के प्रबंध साझेदार अमित जायसवाल ने कहा कि उन्होंने दिल्ली-एनसीआर में ऑक्सीजन की किल्लत से पार पाने के लिए चिकित्सीय ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र लगाया है।

जायसवाल ने दावा किया, ''हम प्रति 90 मिनट में नौ हजार लीटर ऑक्सीजन का उत्पादन कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह