लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : इंदौर में अस्पतालों पर भारी दबाव, मरीजों के लिए बढ़ाए जा रहे बिस्तर

By भाषा | Updated: May 1, 2021 16:19 IST

Open in App

इंदौर, एक मई मध्य प्रदेश में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित इंदौर जिले में महामारी की दूसरी लहर के प्रकोप के बीच राज्य सरकार मरीजों के लिए बिस्तरों की कमी दूर करने का प्रयास कर रही है।

जिले के कोविड-19 प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ने शनिवार को संवाददाताओं से कहा, "शहर के शासकीय महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय (एमवाईएच) की पांचवीं और छठी मंजिल पर 100 बिस्तरों का कोविड-19 खंड बनाया जा रहा है।"

उन्होंने बताया कि इस खंड में गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) के 20 बिस्तर, उच्च निर्भरता इकाई (एचडीयू) के 40 बिस्तर और ऑक्सीजन सुविधा वाले 40 बिस्तर शामिल होंगे।

सिलावट ने कहा, "सब कुछ योजना के मुताबिक रहा, तो एमवाईएच का कोविड-19 खंड सोमवार या मंगलवार से शुरू कर दिया जाएगा।"

इस बीच, शहर के खंडवा रोड स्थित एक सामुदायिक सत्संग परिसर में तैयार कोविड देखभाल केंद्र में शनिवार को बिस्तरों की संख्या 600 से दोगुनी बढ़ाकर 1,200 कर दी गई।

केंद्र के प्रभारी अधिकारी विवेक श्रोत्रिय ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि कोविड देखभाल केंद्र गत्ते के उन पलंगों से तैयार किया गया है जिन्हें इस्तेमाल के बाद आसानी से नष्ट किया जा सकता है।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इंदौर जिले में कोविड-19 के मरीजों के लिए करीब 7,500 बिस्तर उपलब्ध हैं और लगभग सभी बिस्तर अभी भरे हुए हैं।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक करीब 35 लाख की आबादी वाले जिले में 24 मार्च 2020 से लेकर अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 1,12,672 मरीज मिले हैं। इनमें से 1,147 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल