लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री ने कड़े कदमों की जरूरत बताई

By भाषा | Updated: April 18, 2021 16:35 IST

Open in App

बेंगलुरु, 18 अप्रैल कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के. सुधाकर ने कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच बेंगलुरू में और कड़े कदमों की जरूरत बताई है जिसके बाद शहर में आने वाले दिनों में लॉकडाउन लगने की अटकलें हैं।

सुधाकर ने यहां एक निजी अस्पताल में कोविड-19 का उपचार करा रहे मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा से मिलने के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘बेंगलुरू में और कड़े कदमों की जरूरत है। यह मेरी स्पष्ट राय है और इस बारे में मुख्यमंत्री को भी बताया जाएगा।’’

क्या सुधाकर ने येदियुरप्पा से लॉकडाउन लगाने के बारे में बात की, इस सवाल के जवाब में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, ‘‘मैंने उनसे इस बारे में बात की है। कल सर्वदलीय बैठक के बाद मुख्यमंत्री कड़े कदमों की वकालत कर सकते हैं।’’

सोमवार को इस मामले में राज्य में सर्वदलीय बैठक होगी।

पहले यह बैठक रविवार को होनी थी और इसकी अध्यक्षता येदियुरप्पा को करनी थी। चूंकि मुख्यमंत्री अस्पताल में हैं, इसलिए सोमवार को राजस्व मंत्री आर. अशोक बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

सुधाकर ने कहा कि कोरोना वायरस से समन्वय और सभी के सुझावों से निपटा जा सकता है, इसलिए बैठक बुलाई है।

उन्होंने कहा कि लॉकडाउन एकमात्र समाधान नहीं है, लेकिन कोई भी फैसला लेने से पहले सबके विचार जाने जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां