लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के महाराष्ट्र में 6,281, केरल में 4,650 और गुजरात में 258 नए मामले

By भाषा | Updated: February 20, 2021 21:36 IST

Open in App

मुंबई/तिरुवनंतपुरम/अहमदाबाद, 20 फरवरी कोविड-19 के शनिवार को महाराष्ट्र में 6,281, केरल में 4,650 तथा गुजरात में 258 नए मामले आए।

महाराष्ट्र में लगातार दूसरे दिन शनिवार को कोविड-19 के 6,000 से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि 6,281 नए मामलों में से 1,700 से ज्यादा या कुल मामलों में से 27 फीसदी मुंबई और अमरावती नगर निगम क्षेत्रों से सामने आए हैं।

राज्य में शनिवार को कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 20,93,913 हो गई। वहीं 40 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 51,753 हो गई। राज्य में अब 48,439 मरीजों का उपचार चल रहा है।

केरल में शनिवार को कोविड-19 के 4,650 नए मामले सामने आए और संक्रमण से 13 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 10.30 लाख तक पहुंच गई।

मुख्यमंत्री पी विजयन ने बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटे में 65,968 नमूनों की जांच हुई और संक्रमण दर 7.06 फीसदी दर्ज की गई। एक प्रेस विज्ञप्ति में विजयन ने बताया कि संक्रमितों में 26 स्वास्थ्यकर्मी भी शामिल हैं। वहीं, अब तक 9,67,630 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और 58,606 मरीजों का उपचार चल रहा है।

गुजरात में कोविड-19 के 258 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर शनिवार को 2,66,821 हो गई। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि शनिवार को संक्रमण की वजह से किसी व्यक्ति की मौत नहीं हुई और मृतकों की संख्या 4,404 है। राज्य में अब 1,672 मरीजों का उपचार चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस