लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: हरियाणा सरकार गांवों में घर-घर जाकर जांच अभियान चलाएगी

By भाषा | Updated: May 8, 2021 19:07 IST

Open in App

चंडीगढ़, आठ मई हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शनिवार को कहा कि गांवों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों का पता लगाने के लिए उनकी सरकार ने घर-घर जाकर जांच अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। एक बयान में यह जानकारी दी गई।

मुख्यमंत्री ने एक समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों से कहा, '' हमे किसी भी कीमत पर ग्रामीण इलाकों को इस घातक वायरस की चपेट में आने से बचाना होगा। इसलिए, प्रत्येक संबंधित अधिकारी हर गांव में विशेष सतर्कता बरता जाना सुनिश्चित करें और इसके लिए बड़े पैमाने पर कोविड-19 जांच अभियान आयोजित किया जाना चाहिए।''

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए विशेष जागरूकता एवं परामर्श अभियान चलाया जाना चाहिए और इसके लिए स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ ही आशा कार्यकर्ताओं और पूर्व एवं वर्तमान जनप्रतिनिधियों को महत्वपूर्ण भूमिका अदा करनी होगी।

खट्टर ने निर्देश दिया कि प्रदेश भर के गांवों में घर-घर जाकर जांच अभियान चलाने के लिए करीब 8,000 टीमों का गठन किया जाये, जिसमें प्रशिक्षु डॉक्टरों के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शामिल हों।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू