लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : हरियाणा ने लॉकडाउन की अवधि 12 जुलाई तक बढ़ायी

By भाषा | Updated: July 4, 2021 20:58 IST

Open in App

चंडीगढ़, चार जुलाई हरियाणा सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए राज्य में जारी लॉकडाउन को एक सप्ताह बढ़ाकर 12 जुलाई तक कर दिया है। हालांकि इस दौरान कुछ छूट दी गई है।

आपदा प्रबंधन कानून, 2005 के तहत मुख्य सचिव विजय वर्धन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा को और एक सप्ताह के लिए आगे बढ़ाया जाता है, हरियाणा राज्य में इसे पांच जुलाई (सुबह पांच बजे) से 12 जुलाई (सुबह पांच बजे) तक के लिए बढ़ाया जाता है।’’ राज्य सरकार ने कोविड लॉकडाउन को ‘महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा’ नाम दिया है।

आदेश में कहा गया है कि द इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को पांच से 20 जुलाई तक ‘चार्टर्ड अकाउंटेंड परीक्षा’ कराने की अनुमति है। परीक्षा के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करना होगा।

आदेश के अनुसार, हिसार स्थित मिलिट्री स्टेशन के सेना भर्ती कार्यालय को हिसार में समेकित प्रवेश परीक्षा (सीईई) कराने की अनुमति होगी।

दुकानें, मॉल, रेस्तरां, धार्मिक स्थलों, कॉरपोरेट कार्यालयों, विवाह समारोह, अंतिम संस्कार और अन्य जमावड़े वर्तमान छूटों के अनुरुप ही चलते रहेंगे।

स्वीमिंग पूल (तरण ताल) और स्पा बंद रहेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos