लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : हरियाणा ने सात जून तक बढ़ाया लॉकडाउन, कुछ प्रतिबंधों में ढील दी

By भाषा | Updated: May 30, 2021 13:46 IST

Open in App

चंडीगढ़, 30 मई हरियाणा में कोविड-19 की रोकथाम के लिए लॉकडाउन को एक हफ्ते के लिए यानी सात जून तक बढ़ा दिया गया है।

राज्य सरकार ने रविवार को यह घोषणा की जिसमें दुकान खोलने के वक्त और मॉल पर लगाई गई पाबंदियों में ढील देने की जानकारी भी दी गई।

राज्य सरकार ने लॉकडाउन को “महामारी अलर्ट/सुरक्षित हरियाणा” करार दिया है।

मुख्यमंत्री मनोहल लाल खट्टर ने ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भले ही राज्य में कोविड-19 की स्थिति में सुधार हुआ हो, लेकिन यह फैसला किया गया है कि “महामारी अलर्ट/ सुरक्षित हरियाणा” लॉकडाउन को कुछ और रियायतों के साथ सात जून सुबह पांच बजे तक बढ़ाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जिन दुकानों को पूर्व में सम-विषम आधार पर सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक खोलने की अनुमति दी गई थी वे अब सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक खुल सकेंगी।

खट्टर ने कहा, “हमें बाजार संगठनों से प्रतिवेदन मिले हैं कि जिसके बाद हमने समय बदलने का फैसला किया है। हालांकि, दुकानें अब भी सम-विषम व्यवस्था के आधार पर ही खुलेंगी।”

उन्होंने कहा कि मॉलों को कुछ खास शर्तों के साथ सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक खोलने की अनुमति होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी मॉल के भीतर कितने लोगों को प्रवेश मिलेगा, यह मॉल के आकार पर निर्भर करेगा।

खट्टर ने कहा कि जिन्हें अनुमति मिलेगी उन्हें एक सीमित समय तक ही भीतर रहने की इजाजत होगी और अन्य को प्रवेश इस आधार पर मिलेगा कि किसी खास वक्त में मॉल के भीतर कितने लोग हैं।

उन्होंने कहा कि मॉल के संचालकों को इस लिहाज से एक प्रणाली बनानी होगी और संबंधित उपायुक्तों से जरूरी इजाजत लेनी होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कॉलेज, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान और स्कूल 15 जून तक बंद रहेंगे जैसा कि पहले भी घोषणा की जा चुकी है।

उन्होंने कहा कि राज्य में दैनिक “कोरोना कर्फ्यू’’ का समय रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक पहले की ही तरह रहेगा।

मुख्यमंत्री ने एक सवाल के जवाब में कहा कि पिछले साल के लॉकडाउन में राज्य के राजस्व संग्रह को जबर्दस्त झटका लगा था लेकिन मौजूदा लॉकडाउन के कारण इस बार सीमा शुल्क और जीएसटी संग्रह पर मामूली प्रभाव पड़ा है।

राज्य सरकार ने तीन मई को एक हफ्ते का लॉकडाउन लगाया था जिसे अब तक चार बार बढ़ाया जा चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन