लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: गुजरात ने केंद्र से राज्य के ऑक्सीजन का कोटा बढ़ाने का अनुरोध किया

By भाषा | Updated: May 8, 2021 15:16 IST

Open in App

अहमदाबाद, आठ मई गुजरात सरकार ने केंद्र से अनुरोध किया है कि वह राज्य के लिये चिकित्सीय ऑक्सीजन आवंटन को बढ़ाकर 1400 मीट्रिक टन करे, क्योंकि राज्य में इस जीवन रक्षक गैस की कमी है जिसकी वजह से वह कोविड मरीजों के लिये 11500 अतिरिक्त बिस्तरों का संचालन नहीं कर पा रहा।

गुजरात का कहना है कि राज्य के लिये केंद्र द्वारा किया गया मौजूदा 975 मीट्रिक टन ऑक्सीजन का निर्धारण उसकी जरूरतों से कहीं कम है।

केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला को लिखे गए पत्र में गुजरात के मुख्य सचिव अनिल मुकीम ने कहा, “भारत सरकार ने गुजरात के लिये (चिकित्सीय ऑक्सीजन का) आवंटन 975 मीट्रिक टन से नहीं बढ़ाया है, जिसकी वजह से अस्पताल में भर्ती होने की कोशिश कर रहे और ऑक्सीजन सहायता चाह रहे मरीजों का काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि अस्पतालों, बिस्तरों और चिकित्साकर्मियों की उपलब्धता के बावजूद ऑक्सीजन की कमी की वजह से अस्पतालों को उन्हें भर्ती करने से इनकार करना पड़ रहा है।”

छह मई को लिखे गए इस पत्र के साथ राज्य सरकार द्वारा शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय में दाखिल एक हलफनामा भी संलग्न किया गया है। उच्चतम न्यायालय कोविड-19 से संबंधित मुद्दों पर स्वत: संज्ञान लेकर मामले की सुनवाई कर रहा है।

मुकीम ने कहा कि गुजरात में 1190 मीट्रिक टन तरल चिकित्सीय ऑक्सीजन की तात्कालिक मांग है।

पत्र में कहा गया कि कोविड-19 के बढ़ते मामलों की वजह से (राज्य में) 26 अप्रैल को ऑक्सीजन युक्त बिस्तरों की संख्या की मांग 53913 से बढ़ाकर 57368 की गई थी जिसके बाद अतिरिक्त आवंटन का अनुरोध किया गया था।

इसी के मुताबिक गुजरात में चिकित्सीय ऑक्सीजन की आवश्यकता भी अनुमानित 1250 मीट्रिक टन (30 अप्रैल को) से बढ़कर आज (छह मई को) 1400 मीट्रिक टन हो गई है और इसके 15 मई तक बढ़कर 1600 मीट्रिक टन हो जाने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे