लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : गुजरात पुलिस ने नियमों के उल्लंघन पर चार दिन में 2.6 करोड़ रुपये जुर्माना वसूला

By भाषा | Updated: April 7, 2021 15:39 IST

Open in App

अहमदाबाद, सात अप्रैल गुजरात पुलिस ने कोविड-19 वैश्विक महामारी के मद्देनजर मास्क न पहनने और सार्वजनिक स्थानों पर थूकने वाले लोगों से चार दिनों में 2.66 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूल किया है।

एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि दो अप्रैल से पांच अप्रैल के बीच जुर्माना वसूल किया गया। मास्क न पहनने वालों पर 1000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

राज्य पुलिस द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, गुजरात में कोविड-19 संबंधित नियमों के उल्लंघनों के लिए दो अप्रैल से पांच अप्रैल तक हर दिन करीब 6,600 लोगों पर जुर्माना लगाया गया।

अधिकारी ने कहा, ‘‘बिना मास्क पहने पाए गए या सार्वजनिक स्थानों पर थूकने के कारण 26,761 लोगों से चार दिनों में 2.66 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला गया।’’

उन्होंने बताया कि इस दौरान वायरस को फैलने से रोकने के लिए प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन न करने वाले लोगों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत 1,300 प्राथमिकियां दर्ज की गई।

कम से कम 2,410 लोगों को कोविड-19 संबंधित नियमों और दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने को लेकर गिरफ्तार भी किया गया।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस दौरान चार बड़े शहरों में कर्फ्यू का उल्लंघन करने के आरोप में 2,373 वाहनों को जब्त भी किया गया।

मौजूदा हालात को देखते हुए गुजरात के पुलिस महानिदेशक आशीष भाटिया ने पुलिस अधिकारियों को कोरोना वायरस से संबंधित मानक संचालन प्रक्रिया सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह