लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: गुजरात सरकार ने व्यावसायिक गतिविधियों से जुड़े लोगों के लिए टीकाकरण की समयसीमा तय की

By भाषा | Updated: June 25, 2021 16:00 IST

Open in App

अहमदाबाद, 25 जून गुजरात सरकार ने राज्य के 18 शहरों एवं नगरों में ‘व्यावसायिक गतिविधियों’ में लगे लोगों के लिए कोरोना वायरस से बचाव के लिए 30 जून तक टीका लगवाना अनिवार्य कर दिया है। इन शहरों एवं नगरों में कोरोना वायरस के चलते फिलहाल रात्रिकर्फ्यू लगा है ।

सरकार ने राज्य के बाकी हिस्सों में ऐसे लोगों के लिए टीकाकरण के वास्ते 10 जुलाई की समयसीमा निश्चित की है। वैसे सरकार ने यह तय नहीं किया है कि इस निर्धारित समय सीमा के अदंर जो लोग टीका नहीं लगवा पायेंगे, उनके विरूद्ध वह क्या कार्रवाई करेगी।

बृहस्पतिवार की शाम को मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की अगुवाई में उनके निवास पर हुई राज्य सरकार की कोविड-19 संबंधी कोर समिति की बैठक में यह फैसला किया गया।

राज्य सरकार ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘ 18 शहरों , जहां अगले कुछ दिनों तक कर्फ्यू लगा रहेगा, में व्यावसायिक गतिविधियों में लगे निदेशकों, मालिकों एवं कर्मियों के लिए 30 जून तक टीका लगवाना अनिवार्य है।’’ सरकार के अनुसार राज्य के अन्य क्षेत्रों में ऐसे कार्यों में लगे लोगों के लिए 10 जुलाई की समयसीमा होगी।

सरकार के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ जो इन समयसीमाओं के अंदर टीका नहीं लगवायेंगे, उनके विरूद्ध क्या कार्रवाई की जानी चाहिए--इसके बारे में हम अबतक तय नहीं कर पाये हैं।’’ उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य व्यावसायिक गतिविधियों से जुड़े अधिकतम लोगों का टीकाकरण करना है।

इस आदेश पर यहां बोपाल क्षेत्र के हार्डवेयर व्यापारी पुरूषोत्तम कलाल ने कहा, ‘‘व्यापारी महसूस करते हैं कि अहमदबाद में अगले पांच दिनों में सभी का टीका लगवा पाना मुश्किल होगा...सरकार को समयसीमा बढ़ाना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया