लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : सरकार ने देश में मास्क का इस्तेमाल कम होने को लेकर किया आगाह

By भाषा | Updated: December 10, 2021 21:14 IST

Open in App

(दूसरे पैरा में संस्थान का नाम पूरा लिखते हुए)

नयी दिल्ली, 10 दिसंबर सरकार ने कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप पर चिंताओं के बीच देश में मास्क का इस्तेमाल कम होने को लेकर शुक्रवार को आगाह किया और लोगों से कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन करने तथा संक्रमण के मामलों को बढ़ने से रोकने के लिए टीके की खुराक लेने का अनुरोध किया।

‘इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ मीट्रिक्स एंड इवैल्यूएशन’ के आकलन का हवाला देते हुए नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. वी के पॉल ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि देश में मास्क का इस्तेमाल कोरोना वायरस की दूसरी लहर आने के पहले के स्तरों से कम हो गया है और ‘‘इस तरीके से हम फिर से खतरे की स्थिति में आ गए हैं।’’

उन्होंने कहा कि मास्क का इस्तेमाल कम हो रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘सुरक्षा क्षमता के नजरिए से हम निचले, जोखिम भरे और अस्वीकार्य स्तर पर हैं। हमें यह याद रखना होगा कि टीके की दोनों खुराक और मास्क अहम है।’’

पॉल ने कहा कि लोगों को वैश्विक हालात से सीखने की जरूरत है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के हाल के विश्लेषण का जिक्र करते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि जन स्वास्थ्य एवं सामाजिक उपाय (पीएचएसएम) का अनुपालन कम हो रहा है जबकि टीकाकरण दर में वृद्धि हुई है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें अपनी और हमारे आसपास के लोगों की कोविड-19 से रक्षा करने के लिए इन सार्वजनिक स्वास्थ्य उपायों का पालन करने की आवश्यकता है।’’ उन्होंने कहा कि नागरिकों को संक्रमण के मामलों को बढ़ने से रोकने के लिए कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन करना चाहिए। यूरोपीय देशों में संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं।

सरकार ने शुक्रवार को कहा कि भारत में अभी तक ओमीक्रोन स्वरूप के 25 मामले आए हैं और सभी मामलों में हल्के लक्षण देखे गए हैं। उसने कहा कि चिकित्सीय रूप से ओमीक्रोन से स्वास्थ्य देखभाल व्यवस्था पर अभी तक बोझ नहीं पड़ रहा है लेकिन सावधानी बरतनी होगी।

अग्रवाल ने बताया कि निगरानी बढ़ाने, अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए प्रभावी जांच व्यवस्था बनाने, टीकाकरण की दर बढ़ाने और देशभर में कोविड-19 के लिए स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और स्वास्थ्य सचिव के स्तर पर राज्यों तथा हवाई अड्डा स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ कई समीक्षा बैठकें की गयी हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार ने राज्यों से जीनोम अनुक्रमण के लिए कोविड-19 से संक्रमित नमूनों को भेजने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि ओमीक्रोन को ‘‘वैरिएंट ऑफ कंसर्न’’ घोषित करने के बाद 27 नवंबर को राज्यों को हवाई अड्डों पर निगरानी, जांच बढ़ाने और संक्रमण से प्रभावित इलाकों में निगरानी जारी रखने की सलाह दी थी।

संयुक्त सचिव ने कहा कि 29 नवंबर को सरकार ने राज्यों को सभी अंतरराष्ट्रीय यात्री की जांच करने और उन पर नजर रखने की सलाह दी थी। उन्होंने कहा, ‘‘हमने राज्यों से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि पीएसए संयंत्र, वेंटीलेटर, ऑक्सीजन सांद्रक, ऑक्सीजन सिलेंडर सही तरीके से काम करें और साथ ही इनके इस्तेमाल पर प्रशिक्षण देने के लिए भी कहा है।’’

अग्रवाल ने कहा, ‘‘हमारा ध्यान संक्रमण को फैलने से रोकना और देश में इससे किसी की मौत होने से रोकना है। हम सामुदायिक भागीदारी के साथ यह करना चाहते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!