लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : सरकार ने निजी टेलीविजन समाचार चैनलों को नए हेल्पलाइन नंबर दिखाने के दिए निर्देश

By भाषा | Updated: May 30, 2021 18:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली 30 मई केन्द्र सरकार ने निजी टेलीविजन समाचार चैनलों को कोविड-19 जागरुकता अभियान के एक हिस्से के रूप में लोगों के फायदे के लिए चार नए राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर प्रदर्शित करने के लिए कहा है।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने रविवार को इस संबंध में सभी निजी टेलीविजन समाचार चैनलों को पत्र लिखकर कहा कि राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबरों को समय-समय पर टिकर के जरिए अथवा किसी अन्य उपयुक्त तरीके से चलाया जाना चाहिए।

लोगों को कोविड-19 महामारी के इलाज, इसके संक्रमण से बचाव के तरीकों तथा टीकाकरण के बारे में जागरुक करने के लिए सरकार ने निजी टेलीविजन समाचार चैनलों की प्रशंसा करते हुए सरकार ने कहा कि चैनलों ने इस महामारी के खिलाफ जारी लड़ाई में सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों को और मजबूत किया है।

चैनलों को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय का राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर-1075, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का बाल हेल्पलाइन नंबर-1098, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय का वरिष्ठ नागरिक हेल्पलाइन नंबर- 14567 प्रदर्शित करने को कहा गया है। इसके अलावा महामारी के दौरान मानसिक तनाव का सामना कर रहे लोगों को मनोवैज्ञानिक सहायता प्रदान करने के लिए राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य एवं तंत्रिका विज्ञान संस्थान का हेल्पलाइन नंबर - 08046110007 भी प्रदर्शित करने के लिए कहा गया है।

समाचार चैनलों से कहा गया है कि वे नियमित तौर पर विशेष रूप से प्राइम टाइम कार्यक्रमों के दौरान यह हेल्पलाइन नंबर प्रदर्शित करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 112 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग