लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : गोवा ने 15 नवंबर तक पूर्ण टीकाकरण का लक्ष्य रखा

By भाषा | Updated: November 6, 2021 22:24 IST

Open in App

पणजी, छह नवंबर गोवा सरकार ने 15 नवंबर तक कोविड रोधी टीके की दूसरी खुराक अपनी समूची आबादी को उपलब्ध कराकर पूर्ण टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को इस संबंध में जानकारी दी।

राज्य के टीकाकरण अधिकारी डॉ राजेंद्र बोरकर ने संवाददाताओं से कहा, “मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा है कि गोवा 15 नवंबर तक कोविड-19 की दूसरी खुराक मुहैया कराकर शत प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य हासिल कर लेगा।”

प्रयासों में तेजी लाने के लिए, स्वास्थ्य सेवा निदेशालय सात नवंबर को गोवा में कोविड-19 रोधी टीके की दूसरी खुराक देने के लिए विशाल शिविर आयोजित करेगा।

उन्होंने विशेषज्ञों के हवाले से कहा, "चूंकि उपचाराधीन मामलों की संख्या में काफी कमी आई है, इसलिए टीकाकरण और सामूहिक प्रतिरक्षा विकसित करने का यह सबसे अच्छा समय है।"

बोरकर ने कहा कि शिविर सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों, गोवा मेडिकल कॉलेज और अधिकतर उप-स्वास्थ्य केंद्रों में लगाए जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर