लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : गोवा ने केरल से आने वाले यात्रियों के लिए पांच दिन का पृथक-वास अनिवार्य किया

By भाषा | Updated: September 13, 2021 10:16 IST

Open in App

पणजी, 13 सितंबर गोवा सरकार ने कोविड-19 मामलों में वृद्धि के मद्देनजर लोगों के लिए पांच दिवसीय पृथक-वास अनिवार्य कर दिया है खासकर विद्यार्थियों और केरल से काम के मकसद से राज्य आ रहे लोगों के लिए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

रविवार को जारी एक अधिसूचना में, गोवा प्रशासन ने जारी राज्यव्यापी कर्फ्यू को भी 20 सितंबर तक बढ़ा दिया है और तटीय राज्य में कसीनो समेत कई गतिविधियों पर प्रतिबंधों को जारी रखा है।

इस साल 24 घंटे का कर्फ्यू पहली बार नौ मई को लगाया गया था और उसके बाद से इसे लगातार बढ़ाया जा रहा है।

गोवा सरकार ने पर्यटन राज्य में ज्यादातर गतिविधियों से प्रतिबंध हटा दिया गया है लेकिन कसीनो जैसी गतिविधियों को खोलना अभी बाकी है।

अधिसूचना में यह भी उल्लेख किया गया है कि "केरल से आने वाले सभी छात्र और कर्मचारी" पांच दिनों के लिए संस्थागत पृथक-वास में रहेंगे।

इसमें कहा गया, “विद्यार्थियों को पृथक-वास में रखने का प्रबंध शैक्षणिक संस्थानों के प्रशासक या प्रधानाचार्य करेंगे जबकि कर्मचारियों के लिए इसकी व्यवस्था संबंधित कार्यालय, कंपनियां या संस्थाएं करेंगी।”

अधिसूचना में कहा गया कि पांच दिन समाप्त होने के बाद जिन लोगों को पृथक-वास में रखा गया तो उन्हें आरटी-पीसीआर जांच करानी होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब