लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: मुंबई में बाग,समुद्र तट सुबह छह बजे से रात दस बजे तक खुले रहेंगे

By भाषा | Updated: August 16, 2021 13:41 IST

Open in App

मुंबई,16 अगस्त , मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए लगाई गई पाबंदियों में ढील के बाद शहर में सभी बाग, खेल के मैदान,चौपाटी,समुद्र तट आदि सुबह छह बजे से रात दस बजे तक खुले रहेंगे।

नगर निगम आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने सोमवार को यह जानकारी दी।

इससे पहले इस वर्ष चार जून को बृहनमुंबई नगर निगम(बीएमसी) ने इन स्थानों को सुबह पांच बजे से रात नौ बजे तक खोलने की अनुमति दी थी।

बीएमसी ने समय निर्धारण के लिए महाराष्ट्र सरकार द्वारा प्रदत्त शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए रविवार को ‘ब्रेक द चेन’ कार्यक्रम के तहत नए दिशानिर्देश जारी किए।

चहल ने सोमवार को कहा,‘‘ मैदान, बाग, समुद्र तट सुबह छह बजे से रात दस बजे तक खुले रहेंगे।’’

बीएमसी ने कहा,‘‘ राज्य सरकार की ओर से 11 अगस्त को जारी दिशानिर्देश अगला आदेश आने तक प्रभावी रहेंगे।’’

‘ब्रेक द चेन’ के लिए 11 अगस्त को जारी संशोधित दिशानिर्दशों के तहत राज्य सरकार ने स्थानीय प्रशासन को बाग, मैदान और समुद्र तट खोलने के बारे में निर्णय लेने के अधिकार दिए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए