लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने भारत को सहयोग की पेशकश की

By भाषा | Updated: April 23, 2021 15:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 अप्रैल भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में तेज वृद्धि तथा ऑक्सीजन की कमी के संकट के बीच फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने शुक्रवार को कहा कि उनका देश स्थिति से निपटने में भारत को सहयोग प्रदान करने के लिए तैयार है ।

मैक्रों ने कहा, ‘‘ कोविड-19 की स्थिति बिगड़ने के बीच, मैं भारत के लोगों के साथ एकजुटता का संदेश देना चाहता हूं । इस संघर्ष में फ्रांस आपके साथ है । इस संकट ने किसी को नहीं छोड़ा । हम सहयोग प्रदान करने के लिये तैयार हैं । ’’

फ्रांस के राष्ट्रपति का संदेश भारत में वहां के राजदूत इमैनुअल लेनाइन ने ट्विटर पर जारी किया।

गौरतलब है कि भारत में कोरोना महामारी लगातार भयावह रूप लेती जा रही है और कई राज्यों में बिस्तरों से लेकर ऑक्सीजन तक की कमी खबरें आ रही हैं। कई अस्पतालों में चिकित्सीय आक्सीजन की कमी की भी खबरें आ रही हैं ।

शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में एक दिन में रिकॉर्ड 3,32,730 नये मामले सामने आए। इसके साथ ही देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,62,63,695 हो गए। जबकि 2,263 और लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या 1,86,920 पर पहुंच गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता