लाइव न्यूज़ :

भुवनेश्वर स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान परिसर ‘‘कोविड-19 मुक्त’’ : निदेशक

By भाषा | Updated: March 29, 2021 13:51 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 29 मार्च ओडिशा के भुवनेश्वर स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान ने दावा किया है कि उसका परिसर पूरी तरह ‘‘कोविड-19 मुक्त’’ हो चुका है, हालांकि अलग बने पृथक-वास केंद्र में कोरोना वायरस संक्रमण के कुछ मामले सामने आये हैं ।

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) के निदेशक प्रोफेसर आर आर वी राजकुमार ने रविवार को बयान जारी कर बताया कि पिछले साल सितंबर में आये पांच मामलों तथा अलग बने पृथक-वास केंद्रों में आये कुछ मामलों को छोड़ कर अब तक परिसर कोविड मुक्त है ।

बयान में कहा गया है कि पूरे परिसर में सुरक्षा उपायों को लागू कर महामारी के बावजूद आईआईटी भुवनेश्वर ने अकादमिक व्यवस्था को बनाये रखा ।

इसमें कहा गया है कि संस्थान ने प्रायोगिक कक्षाओं के लिये छात्रों को परिसर में आमंत्रित किया जबकि नियमित अध्यापन कार्य ऑनलाइन माध्यम से किया जा रहा है।

बयान में निदेशक ने कहा है कि चरणबद्ध प्रक्रिया के तहत छात्रों को परिसर में लाया जा रहा है और अब तक आईआईटी भुवनेश्वर में 50 फीसदी वरिष्ठ स्नातक एवं स्नातकोत्तर छात्र तथा 100 फीसदी शोधार्थी आ चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं