लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : भारत के लिए अतिरिक्त चिकित्सा सहयोग भेजेगा फ्रांस

By भाषा | Updated: May 31, 2021 18:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 मई फ्रांस ने सोमवार को घोषणा की कि वह भारत के लिए 16 बड़े ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्रों सहित अतिरिक्त चिकित्सा आपूर्ति भेजेगा ताकि कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर से लड़ने में देश को सहयोग मिल सके।

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैन्युएल मैक्रों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच टेलीफोन पर हुई वार्ता के कुछ दिनों बाद यह घोषणा फांस के दूतावास ने की।

फ्रांस के राजदूत इमैन्युएल लिनैन ने कहा कि भारत के बगैर वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस के खिलाफ जीत नहीं मिल सकती है।

फ्रांस दूतावास ने कहा कि महामारी फैलने के बाद फ्रांस ने पहली बार ‘‘सबसे बड़ा सहयोग अभियान’’ चलाया है और यह दोनों देशों के बीच लंबे समय से मजबूत संबंधों को दर्शाता है।

इसने कहा कि दस ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्रों के साथ एक विशेष मालवाहक विमान मध्य जून तक भारत आएगा और इसके बाद एक और विमान आएगा।

बयान में बताया गया कि फ्रांस में बने, अधिक क्षमता वाला प्रत्येक संयत्र प्रति घंटे 24 हजार लीटर जीवन रक्षक गैस का उत्पादन करता है और कई वर्षों तक भारत के 250 बिस्तरों वाले किसी अस्पताल को आत्मनिर्भर बना सकता है।

दूतावास ने कहा, ‘‘राष्ट्रपति इमैन्युएल मैक्रों के आग्रह पर फ्रांस भारत को अतिरिक्त सहयोग कर रहा है ताकि दूसरी लहर से मिलकर लड़ा जा सके। कई मालवाहक पोत सामान लेकर आ रहे हैं जिससे अभी तक दिया गया सहयोग दोगुना हो जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे