लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: केरल के चार जिले तिहरे लॉकडाउन में

By भाषा | Updated: May 17, 2021 18:41 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 17 मई केरल में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित चार प्रमुख जिलों की सीमाओं को सोमवार को सील करने के साथ ही पाबंदियों को और कड़ा कर दिया गया है, क्योंकि राज्य सरकार की ओर से घोषित सात दिन का तिहरा लॉकडाउन आधी रात से अमल में आ गया है।

तिरुवनंतपुरम, एर्नाकुलम, त्रिशूर और मलाप्पुरम जिलों में वायरस के व्यापक प्रसार पर लगाम कसने के लिए अधिकतर सड़कों को बंद कर दिया गया है और पुलिस ने प्रमुख सड़कों का नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया है।

इन सभी चार जिलों में सिर्फ जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों और आपात स्थिति में ही लोगों को यात्रा की छूट दी गई है।

सीमाओं पर पुलिस कड़ी निगरानी कर रही है और बिना किसी कारण के यात्रा करने वाले लोगों को वापस भेज रही है।

पुलिस ने तिहरे लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन करने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई और गाड़ियों को जब्त करने की चेतावनी दी है।

तिरुवनंतपुरम नगर पुलिस आयुक्त बलराम कुमार उपाध्याय ने कहा कि पृथक-वास के नियम का उल्लंघन करने पर नजर रखने के लिए 100 बाइक गश्ती टीमों को तैनात किया गया है।

इस बीच जिला अधिकारियों ने प्रत्येक जिले के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि तिरुवनंतपुरम, एर्नाकुलम, त्रिशूर और मलाप्पुरम जिलों में 23 मई तक तिहरा लॉकडाउन रहेगा जबकि मौजूदा लॉकडाउन अन्य 10 जिलों में जारी रहेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए