लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : गुजरात में रात्रि कर्फ्यू का उल्लंघन करने के मामले में चार गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 29, 2021 17:07 IST

Open in App

वडोदरा 29 मई गुजरात के वडोदरा शहर में कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लागू किए गए रात्रि कर्फ्यू का कथित तौर पर उल्लंघन करने के मामले में एक डिस्क जॉकी और चार अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी शनिवार को पुलिस ने दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि फतेहगंज पुलिस के एक गश्ती दल ने फुलवादी के नजदीक देर रात तक चल रहे शादी समारोह में तेज संगीत पर इन लोगों को नाचते हुए पाया।

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘शादी समारोह में शामिल लोग न ही मास्क पहने हुए थे और न ही शारीरिक दूरी के नियम का पालन कर रहे थे। फतेहगंज पुलिस थाने में शनिवार को दर्ज शिकायत के आधार पर डीजे जॉनी मैकवान, फैजल पठान, मोहम्मद पठान, इब्राहिम राठौड़ और जाकिर राठौड़ को गिरफ्तार कर लिया गया।’’

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188 और धारा 269 के अलावा महामारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां