लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : इंदौर में 16 महीने के दौरान पहली बार एक दिन में मिला केवल एक नया संक्रमित

By भाषा | Updated: July 16, 2021 12:48 IST

Open in App

इंदौर, 16 जुलाई मध्य प्रदेश में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित इंदौर जिले में महामारी की तीसरी लहर के खतरे से निपटने की तैयारियों के बीच स्वास्थ्य विभाग को पिछले 24 घंटों के दौरान केवल एक नया संक्रमित मिला है।

यह दैनिक आधार पर महामारी के नये मरीजों का गत 16 महीनों का सबसे कम आंकड़ा है।

कोविड-19 की रोकथाम के लिए नोडल अधिकारी डॉ. अमित मालाकार ने शुक्रवार को "पीटीआई-भाषा" को बताया, "हमें पिछले 24 घंटे में 8,923 नमूनों की जांच में केवल एक नया संक्रमित मिला है।"

उन्होंने कहा कि कोविड-19 की दूसरी लहर का प्रभाव घटने और बढ़ते टीकाकरण से जिले में महामारी के नये मामले इकाई अंक पर सिमट गए हैं।

मालाकार ने बताया कि जिले में फिलहाल कोविड-19 के 61 मरीजों का उपचार चल रहा है। नोडल अधिकारी ने हालांकि कहा, "कोविड-19 के मामले घटने से स्थानीय लोगों को कोई खुशफहमी नहीं पालनी चाहिए क्योंकि महामारी से बचाव के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन की स्थिति में इसकी तीसरी लहर का खतरा अब भी बना हुआ है। हम इस खतरे से निपटने के लिए जरूरी तैयारियां कर रहे हैं।"

अधिकारियों ने बताया कि इंदौर जिले में कोविड-19 के प्रकोप की शुरुआत 24 मार्च 2020 से हुई, जब पहले चार मरीजों में महामारी की पुष्टि हुई थी।

अधिकारियों के मुताबिक करीब 35 लाख की आबादी वाले जिले में गुजरे 16 महीनों के दौरान कोविड-19 के करीब 1.53 लाख मरीज मिले हैं। इनमें से 1,391 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं