लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: दिल्ली में हर घंटे पांच लोगों की मौत

By भाषा | Updated: November 23, 2020 18:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 नवम्बर पिछले 24 घंटों में दिल्ली में औसतन हर घंटे कोविड-19 की वजह से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई, जो देशभर में इस तरह की मौत के मामलों का एक बड़ा हिस्सा है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के आधार पर यह विश्लेषण किया गया जिसमें पिछले 24 घंटे में कोविड-19 की वजह से देश और सभी राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों में मौत की कुल संख्या दी गई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में इस महामारी से 511 और लोगों की मौत हो गई। दिल्ली में इस अवधि में इससे 121 लोगों की मौत हुई।

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी नवीनतम बुलेटिन के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को कोविड-19 के 6,746 नये मामले सामने आये थे और संक्रमण की दर 12.29 प्रतिशत थी जबकि इस महामारी से 121 और मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या 8,391 पहुंच गई थी।

पिछले 11 दिनों में ऐसा पांचवीं बार था जब एक दिन में मौत का आंकड़ा 100 से पार पहुंचा।

अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को कोविड-19 से 111, शुक्रवार को 118, 18 नवम्बर को 131, और 12 नवम्बर को 104 मरीजों की मौत हुई।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में कोविड-19 के एक दिन में 44,059 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 91,39,865 के पार पहुंच गए, जिनमें से 85,62,641 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल