लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: फ्रांस से लौटे व्यक्ति के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी रदद्

By भाषा | Updated: October 13, 2021 20:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 अक्टूबर दिल्ली उच्च न्यायालय ने मार्च 2020 में कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर गृह पृथकवास में रहने के आदेश का उल्लंघन करने के आरोपी के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को रद्द कर दिया। वह व्यक्ति फरवरी 2020 में फ्रांस से यहां आया था।

न्यायमूर्ति मुक्ता गुप्ता ने कहा कि अभियोजन द्वारा मामला दर्ज किया जाना ही दोषपूर्ण था क्योंकि याचिकाकर्ता 5 फरवरी, 2020 को देश में आया था, जबकि गृह पृथकवास का निर्देश 16 मार्च को जारी किया गया था। साथ ही गृह/संस्थागत पृथकवास का नियम उन लोगों पर लागू था जो 15 फरवरी, 2020 को या उसके बाद आए थे।

याचिकाकर्ता के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188 और महामारी रोग अधिनियम, 1897 की धारा 3 के कथित उल्लंघन के लिए प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

याचिकाकर्ता ने प्राथमिकी को रद्द करने की अपील करते हुए कहा कि जब वह 5 फरवरी को भारत लौटा, तब तक अनिवार्य संस्थागत / घरेलू पृथकवास नियम को लागू करने का कोई आदेश जारी नहीं किया गया था।

उन्होंने बताया कि 14 मार्च को स्वास्थ्य विभाग के एक व्यक्ति ने उनके आवासीय परिसर का दौरा किया और उनकी यात्रा की योजना के बारे में पूछा। इसके बाद अप्रैल में प्राथमिकी दर्ज की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां