लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : फिल्म अभिनेता सोनू सूद ने बुजुर्ग रोगी को अस्पताल में बिस्तर दिलाया

By भाषा | Updated: May 2, 2021 19:50 IST

Open in App

इंदौर (मध्य प्रदेश), दो मई कोरोना वायरस संक्रमण काल में परोपकार के लिए चर्चा में आए फिल्म अभिनेता सोनू सूद ने रविवार को यहां 72 वर्षीय मरीज को अस्पताल में बिस्तर दिलाने में मदद की। सूद ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी।

इंदौर के सुदामा नगर में रहने वाले 72 वर्षीय पुरुष को अस्पताल में बिस्तर दिलाने के लिए एक व्यक्ति ने ट्विटर पर सूद से मदद मांगी थी। इस व्यक्ति ने ट्वीट किया था कि संक्रमित का ऑक्सीजन स्तर 60 से 65 प्रतिशत के बीच बना हुआ है जो 95 से 100 फीसद के सामान्य स्तर से काफी कम है।

इसके जवाब में 47 वर्षीय अभिनेता ने ट्वीट किया, "एम्बुलेंस भिजवा दी गई है और मरीज को अरबिंदो अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।"

इससे पहले, सूद ने 15 अप्रैल को इंदौर के संक्रमितों के लिए 10 ऑक्सीजन जेनरेटर भिजवाए थे। यह मशीन हवा से खुद ऑक्सीजन अलग कर लेती है।

गौरतलब है कि इंदौर, सूबे में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित जिला है जहां महामारी की दूसरी लहर के घातक प्रकोप के कारण अस्पतालों में बिस्तरों और चिकित्सीय ऑक्सीजन की बड़ी कमी बनी हुई है।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक करीब 35 लाख की आबादी वाले जिले में 24 मार्च 2020 से लेकर अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 1,14,493 मरीज मिले हैं। इनमें से 1,155 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया