लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : विशेषज्ञ समिति ने कोवैक्सीन की तीसरी खुराक के लिए परीक्षण की अनुमति दी

By भाषा | Updated: April 2, 2021 13:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो अप्रैल देश के औषधि नियामक डीसीजीआई की विशेषज्ञ समिति ने भारत बायोटेक को कोविड-19 टीके के क्लीनिकल ट्रायल में कुछ स्वंयसेवकों को कोवैक्सीन की तीसरी खुराक देने को मंजूरी दे दी है।

भारत बायोटेक ने भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) की विषय विशेषज्ञ कमेटी (एसईसी) को दूसरी खुराक के छह महीने बाद बूस्टर डोज देने के लिए दूसरे चरण के क्लीनिकल ट्रायल को लेकर संशोधित रिपोर्ट पेश की।

एसईसी ने कहा, ‘‘कंपनी ने दूसरी खुराक के छह महीने बाद बूस्टर डोज देने के लिए मंजूर दूसरे चरण के क्लीनिकल ट्रायल में संशोधन करने की रिपोर्ट दी है। विस्तृत विचार-विमर्श के बाद कमेटी ने सिफारिश की है कि कंपनी को बूस्टर डोज में छह माइक्रोग्राम देने की अनुमति दी गयी है और तीसरी खुराक के छह महीने तक परीक्षण पर गौर करना चाहिए।’’

भारत बायोटेक से परीक्षण में प्राथमिक और द्वितीयक लक्ष्यों और विभिन्न मूल्यांकनों को भी पेश करने को कहा गया है।

एसईसी की 23 मार्च को हुई बैठक के विवरण में कहा गया, ‘‘इसके मुताबिक कंपनी (भारत बायोटेक) को मूल्यांकन के लिए संशोधित क्लीनिकल ट्रायल प्रोटोकॉल पेश करना चाहिए।’’

एसईसी ने कहा, ‘‘विस्तृत विचार-विमर्श के बाद कमेटी ने सिफारिश की है कि कंपनी 45 साल से ज्यादा उम्र समूह के भागीदारों को शामिल कर सकती है और निशुल्क टीके दे सकती है।’’

एसईसी ने आगे सिफारिश की है कि टीका के प्रभाव के आकलन के लिए संशोधित सांख्यिकी मूल्यांकन के साथ ब्राजील के अध्ययन को शामिल करते हुए विस्तृत संशोधित क्लीनिकल ट्रायल के प्रोटोकॉल को पेश करना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं