लाइव न्यूज़ :

गणतंत्र दिवस परेड से पहले झांकी दलों के सदस्यों की कोविड-19 जांच हुई

By भाषा | Updated: January 22, 2021 22:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 जनवरी गणतंत्र दिवस परेड से पहले विभिन्न राज्यों की झांकी दलों, मंत्रालयों और सरकारी विभागों के सदस्यों की शुक्रवार को दिल्ली कैंट में एक सांस्कृतिक शिविर में कोविड-19 संक्रमण के लिए जांच हुई।

विभिन्न झांकियों के इन सदस्यों ने एक कतार में खड़े होकर कोविड-19 के लिए जांच कराई। चिकित्साकर्मियों ने आरटी-पीसीआर जांच के लिए उनके नमूने एकत्र किये।

चिकित्सा जांच टीम के एक अधिकारी ने बताया कि विभिन्न दलों के कई सदस्य अपने साथ आरटी-पीसीआर जांच रिपोर्ट लाए थे, जब वे दिल्ली पहुंचे थे और बाद में छावनी क्षेत्र में शिविर में शामिल हो गए, जबकि अन्य लोगों की यहां पहुंचने के बाद कोरोना वायरस संक्रमण के लिए जांच की गई।

अपनी रंग-बिरंगी पारंपरिक वेशभूषा में आये दलों के सदस्य दो पंक्तियों में खड़े थे, वे मास्क पहने हुए और सामाजिक दूरी बनाए हुए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, धीमी सांस और लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'