लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: जेईई-मेन्स, नीट पर निर्णय के लिए स्थिति की समीक्षा करेगा शिक्षा मंत्रालय

By भाषा | Updated: June 2, 2021 23:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो जून शिक्षा मंत्रालय जल्द ही इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन्स के दो शेष संस्करणों और मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट को अगस्त में आयोजित करने पर निर्णय लेने के लिए स्थिति की समीक्षा करेगा।

सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा, "जेईई-मेन्स की लंबित परीक्षाओं की समय-सारणी पर फैसला करने के लिए जल्द ही एक समीक्षा बैठक आयोजित होने की संभावना है और क्या नीट-यूजी एक अगस्त को आयोजित की जा सकती है, इस पर भी निर्णय लिया जाना है।"

कोविड-19 महामारी की स्थिति को देखते हुए कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने से और स्पष्टता आएगी और बाद की प्रवेश परीक्षाओं का कार्यक्रम जल्द ही तय होने की उम्मीद है।

इस सत्र से, छात्रों को सुविधा प्रदान करने और उनके स्कोर में सुधार करने का मौका देने के लिए जेईई-मेन्स वर्ष में चार बार आयोजित किया जा रहा है। फरवरी में पहले चरण के बाद मार्च में दूसरा चरण आयोजित हुआ था, जबकि अगले चरण अप्रैल और मई में निर्धारित थे।

लेकिन महामारी की दूसरी लहर के दौरान कोविड के मामलों में तेजी से वृद्धि के बाद इन्हें स्थगित कर दिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो