लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : डीयू अनाथ हुए छात्रों की फीस माफ करने पर कर रहा है विचार

By भाषा | Updated: June 4, 2021 16:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार जून दिल्ली विश्वविद्यालय कोरोना वायरस संक्रमण के कारण अपने माता-पिता को खोने वाले छात्रों की फीस माफ करने पर विचार कर रहा है। अधिकारियों ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।

विश्वविद्यालय ने अपने कॉलेजों को एक सर्वेक्षण करने और ऐसे छात्रों की सूची तैयार करने के लिए पत्र लिखा है जिन्होंने इस महामारी के कारण अपने माता-पिता में से किसी एक को या दोनों को खो दिया है।

कॉलेजों के डीन बलराम पाणी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘दिल्ली विश्वविद्यालय ने अपने कॉलेजों से ऐसे छात्रों का पता लगाने के लिए पत्र लिखा है जिन्होंने कोरोना वायरस के कारण अपने माता-पिता को खो दिया है। हमने इस मामले में सोमवार तक रिपोर्ट मांगी है।’’

अधिकारियों के अनुसार, दिल्ली विश्वविद्यालय के तहत तीन तरह के कॉलेज आते हैं। ऐसे कॉलेज जिनका संचालन न्यास द्वारा किया जाता है, ऐसे कॉलेज जिनका संचालन विश्वविद्यालय द्वारा किया जाता है और ऐसे कॉलेज जो पूरी तरह या आंशिक तौर पर दिल्ली सरकार के वित्त पोषण वाले होते हैं।

दिल्ली सरकार से पूरी तरह या आंशिक तौर पर वित्त पोषण वाले 28 कॉलेज हैं जिनमें से 12 आप सरकार द्वारा पूरी तरह से वित्त पोषित हैं।

दिल्ली सरकार के वित्त पोषण वाले एक कॉलेज के प्रधानाचार्य ने कहा, ‘‘हम इस पहल का स्वागत करते हैं। विश्वविद्यालय इस पर फैसला ले लेगा तो हम अपनी संचालन संस्था के समक्ष इसे रखेंगे और मंजूरी दिलाएंगे। चूंकि हमारा कॉलेज दिल्ली सरकार के वित्त पोषण वाला है और यह एक वित्तीय मामला है तो हमें संचालन संस्था से स्वीकृति लेने की आवश्यकता होगी।’’

विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति पी सी जोशी ने कहा कि विश्वविद्यालय फीस में छूट देने के मामले में ‘‘सक्रियता से विचार’’ कर रहा है।

संक्रमण के कारण जान गंवाने वाले विश्वविद्यालय के कर्मचारियों की याद में आयोजित एक प्रार्थना सभा में जोशी ने कहा कि इस महामारी में अपने माता-पिता को खोने वाले दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के छात्रों को मुफ्त शिक्षा देना प्रशासन के लिए एक महत्वपूर्ण काम होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो