लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: हमें सख्त लॉकडाउन लागू करने के लिए मजबूर न करें: ठाकरे

By भाषा | Updated: March 13, 2021 21:44 IST

Open in App

मुंबई, 13 मार्च महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने होटल और रेस्तरां को अपने परिसरों में कोविड-19 दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के शनिवार को आदेश दिये और राज्य सरकार को लॉकडाउन जैसे कठोर उपायों को लागू करने के लिए मजबूर नहीं करने को कहा।

मुख्यमंत्री ने होटल और रेस्तरां संघों, शॉपिंग केंद्र समूहों के प्रतिनिधियों के साथ हुई एक डिजिटल बैठक में कहा, ‘‘हमें सख्त लॉकडाउन लागू करने के लिए मजबूर न करें। इसे अंतिम चेतावनी मानें। सभी नियमों का पालन करें। सभी को यह मालूम होना चाहिए कि आत्म-अनुशासन और प्रतिबंधों के बीच अंतर है।’’

महाराष्ट्र में शनिवार को कोविड-19 के 15,602 नये मामले दर्ज किये गये जिससे मामलों की संख्या बढ़कर 22,97,793 पर पहुंच गई जबकि इस महामारी से 88 और मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या 52,811 हो गई।

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार महामारी के बढ़ते मामलों से निपटने के लिए लॉकडाउन लगाने के पक्ष में नहीं है और लोगों से इस तरह के कठोर निर्णय लेने से बचने के लिए सहयोग करने को कहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र