लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : अगले आदेश तक नए अकादमिक सत्र में सभी कक्षाओं के लिए बंद रहेंगे दिल्ली के स्कूल

By भाषा | Updated: April 1, 2021 19:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक अप्रैल दिल्ली सरकार ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि अगला आदेश जारी किए जाने तक नए अकादमिक सत्र में किसी भी कक्षा के विद्यार्थियों को स्कूल नहीं बुलाया जाएगा।

शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों से यह भी कहा है कि अकादमिक सत्र 2021-22 के लिए शिक्षण गतिविधियां विद्यार्थियों के लिए एक अप्रैल से डिजिटल माध्यम से शुरू की जा सकती हैं।

निदेशालय ने एक आधिकारिक आदेश में कहा, “यह स्पष्ट किया जाता है कि अकादमिक सत्र 2021-22 के लिए किसी भी विद्यार्थी को अगले आदेश तक स्कूल में आने के लिए नहीं कहा जाएगा। हालांकि, नये अकादमिक सत्र में शिक्षण गतिविधियों को विद्यार्थियों के लिए एक अप्रैल 2021 से डिजिटल माध्यमों से शुरू किया जा सकता है।”

शिक्षा निदेशालय के ये निर्देश राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस के मामले बढ़ने के बाद आए हैं।

कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए पिछले साल मार्च में दिल्ली के स्कूलों को राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन से पहले ही बंद कर दिया गया था। कई राज्यों ने जहां अक्टूबर में आंशिक तौर पर स्कूलों को फिर से खोल दिया था वहीं दिल्ली सरकार ने 18 जनवरी से पांच फरवरी तक प्रैक्टिकल कार्यों के लिए नौंवी कक्षा से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूलों को फिर से खोला था।

निदेशालय ने कहा, “यह दोहराया जाता है कि कोविड सुरक्षा के लिए मानक संचालन प्रक्रिया का पालन करते हुए और परिजनों की सहमति से कक्षा नौ से 12वीं तक (अकादमिक सत्र 2020-21) के विद्यार्थियों को मध्यावधि, प्रीबोर्ड-बोर्ड, वार्षिक परीक्षाओं, व्यावहारिक परीक्षा, परियोजना कार्य, आंतरिक मूल्यांकन के लिए मार्गदर्शन और सहायता देने के लिए स्कूल बुलाया जा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल