लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : दिल्ली पुलिस ने जिला और थाना स्तर पर जन स्वास्थ्य प्रबंधन समिति की घोषणा की

By भाषा | Updated: June 19, 2021 22:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 जून दिल्ली पुलिस के आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए जिला और थाना स्तर पर जन स्वास्थ्य देखभाल प्रबंधन समिति बनाने की घोषणा शनिवार को की। यह जानकारी यहां जारी एक बयान में दी गई।

इसके मुताबिक दिल्ली पुलिस प्रमुख ने बाजार और आबादी वाले इलाके में कोविड-19 अनुकूल व्यवहार को लागू कराने के कदमों पर चर्चा करने के लिए बैठक की। इस दौरान श्रीवास्तव ने संस्थागत व्यवस्था के तहत जन स्वास्थ्य के प्रबंधन के लिए जिला और थाना स्तर पर समिति गठित करने की घोषणा की, जिसकी जरूरत कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर को रोकने और निपटने के लिए है।

पुलिस आयुक्त ने बताया कि यह समिति जन स्वास्थ्य को लेकर उत्पन्न होने वाली आपात स्थिति, प्रवासी कामगारों की आवाजाही, बेसहारा, बुजुर्ग नागरिकों और महिलाओं की देखरेख, भूखे और जरूरतमंदों को भोजन या राशन की आपूर्ति सहित अन्य कामों के लिए पेशेवर प्रतिक्रिया मुहैया कराएगी।

बयान में कहा गया, ‘‘इन समितियों का सबसे अहम उद्देश्य जनता में कोविड अनुकूल व्यवहार को स्वीकार्य बनाना है और इसे व्यवस्थागत और स्वेच्छा से लागू करना है ताकि दंडात्मक कार्रवाई की कम से कम जरूरत पड़े।’’

श्रीवास्तव ने कहा कि हालांकि पुलिस कोविड-19 नियमों का अनुपालन कराती है लेकिन केवल दंडात्मक चालान से ही इसे 100 प्रतिशत लागू करना संभव नहीं होता। उन्होंने कहा, ‘‘कोविड-19 अनुकूल नियम तभी सुनिश्चित हो सकते हैं जब सभी नागरिक स्वेच्छा से इन्हें अपनी जिम्मेदारी और कर्तव्य मान अमल में लाएं। पुलिस नियम तोड़ने पर मुकदमा चला सकती है लेकिन यह न्यूनतम होना चाहिए न कि परिपाटी।’’

बयान के मुताबिक पुलिस मुख्यालय में बने कोविड प्रकोष्ठ को अपग्रेड कर जन स्वास्थ्य आपात प्रबंधन प्रकोष्ठ में तब्दील किया जाएगा, जो पुलिस मुख्यालय में जिला और थाना स्तर की समितियों के मार्गदर्शन के लिए नोडल की तरह काम करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?