लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 जांच के लिये और केन्द्र स्थापित करे दिल्ली सरकार: उच्च न्यायालय

By भाषा | Updated: April 26, 2021 12:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 अप्रैल दिल्ली उच्च न्यायालय ने आम आदमी पार्टी सरकार से राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 मामलों में वृद्धि के मद्देनजर और जांच केन्द्र स्थापित करने का सोमवार को अनुरोध किया। दिल्ली में बीते कुछ दिन से एक दिन में संक्रमण के 24 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं।

मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल तथा न्यायमूर्ति जसमीत सिंह ने दिल्ली सरकार को नमूने एकत्रित करने की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित बनाने के लिये आवश्यक प्रबंध करने का भी निर्देश दिया।

कई वकीलों ने पीठ को बताया कि उन्हें जांच कराने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि प्रयोगशालाओं का कहना है कि वे दो-तीन दिन बाद नमूने एकत्रित करेंगी। इसपर अदालत ने यह आदेश दिया है।

वकीलों ने दावा किया कि पहले एक दिन में एक लाख से अधिक जांच की जा रही थीं, जो अब घटकर 60 हजार प्रतिदिन रह गई हैं।

दिल्ली में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 22,933 मामले सामने और 350 रोगियों की मौत हो गई। राजधानी में संक्रमण दर 30.21 प्रतिशत दर्ज की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू